Search

October 10, 2026 7:13 pm

सरकारी सड़क पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, अंचल प्रशासन ने रुकवाया निर्माण।

एस कुमार

महेशपुर अंचल क्षेत्र के सोहबील गांव में सरकारी रास्ता में घर का चार दिवारी बनाकर अतिक्रमण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर सोहबील गांव के ग्रामीणों ने मौज सोहबील जमाबंदी संख्या 185 के दाग संख्या 819 में सरकारी पीसीसी सड़क है. वर्तमान में डालिम शेख और पलास शेख के द्वारा सरकारी पीसीसी सड़क पर अपना घर का चारदीवारी बनाकर अतिक्रमण कर रहा है. अगर उक्त सरकारी पीसीसी सड़क पर चारदिवारी बन जाता है, तो हमलोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होगी. उक्त शिकायत के बाद महेशपुर अंचल के कर्मचारी सुलेमान हेंब्रम एवं अंचल के अमीन उमाकांत यादव ने सोमवार को सोहबील गांव पहुंचकर निर्माण कार्य को रोक लगाते हुए आगे की कार्यवाई में जुट गई.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!