Search

October 20, 2026 9:17 am

सीएचसी में परिवार नियोजन के तहत 9 महिलाओं का नि:शुल्क बंध्याकरण ऑपरेशन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में बुधवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत कुल 9 महिलाओं का नि:शुल्क बंध्याकरण ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मंजर आलम ने बताया कि ऑपरेशन से पहले सभी महिलाओं का पंजीकरण कर आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। ऑपरेशन टीम में पाकुड़ से पहुंचे विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार विराजी और डॉ. अमित कुमार शामिल रहे। सफल ऑपरेशन के बाद महिलाओं को सभी जरूरी दवाएं और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। डॉ. आलम ने बताया कि केंद्र में नियमित रूप से बंध्याकरण सेवाएं उपलब्ध हैं। मौके पर डॉ. वसीम रज़ा, डॉ. प्रीतम कुमारी, डॉ. गंगा शंकर साह, एमपीडब्ल्यू प्रभात दास, बबीता कुमारी, बिना मुर्मू, अलख निरंजन, नागेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!