Search

October 19, 2026 11:20 pm

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर का सारा सामान जलकर खाक, बड़ी दुर्घटना टली

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के बीचामहल गांव में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। इस हादसे में गांव निवासी समसुद्दीन मोमिन के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर पलंग, अनाज, कपड़े, बर्तन, धान समेत अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार को इस घटना में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व उपलब्ध संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत मद से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!