Search

January 14, 2026 3:23 am

लोहड़ी: उल्लास, परंपरा और पंजाबी संस्कृति का प्रतीक।

सतनाम सिंह

पंजाबियों का प्रमुख लोकपर्व लोहड़ी सर्दी के विदाई और नई फसल के स्वागत का उत्सव है। हर वर्ष मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर मनाया जाने वाला यह पर्व आग, आस्था और आनंद का संगम है। लोहड़ी की रात गांव–शहरों में अलाव जलाया जाता है, जिसमें तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित कर सुख–समृद्धि की कामना की जाती है। इस दिन ढोल की थाप पर भांगड़ा और गिद्दा, पारंपरिक परिधानों में सजे लोग, और लोकगीतों की गूंज पंजाबी संस्कृति की जीवंतता को दर्शाती है। नवविवाहितों और नवजात शिशु वाले परिवारों के लिए लोहड़ी का विशेष महत्व होता है, जिसे उल्लासपूर्वक मनाया जाता है। लोहड़ी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रकृति से जुड़ाव और समृद्ध लोक परंपरा का उत्सव है, जो पीढ़ियों से पंजाबी समाज की पहचान बना हुआ है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर