अक्षय कुमार सिंह
पेटरवार। गुरुवार को पूर्व विधायक बबीता देवी पेटरवार प्रखंड अंतर्गत रुकाम चरगी में आयोजित जोहार बांध पांजवा बाबा महोत्सव का फीता काटकर विधिवत उद्धघाटन किया।

इस दौरान पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यह हमारी समृद्ध परंपराओं और लोक संस्कृति का प्रतीक है। ये केवल न हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी देते हैं।

पूर्व विधायक ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
Also Read: 100 दिनों में बदली विकास की तस्वीर, अब मल्टीप्लेक्स, बस स्टैंड और हर घर जलापूर्ति पर फोकस

Related Posts

रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) का 10वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर 170 गरीबों को भोजन करा एवं वृक्षारोपण एवं जनसेवा संकल्प के साथ हुआ सम्पन्न

मॉडल’ के नाम पर जर्जर भवन में चल रहा आंगनवाड़ी केंद्र, छज्जे से झड़ रहा प्लास्टर, 40 बच्चों की सुरक्षा दांव पर




