प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बाल विवाह मुक्त पाकुड़ को लेकर मंगलवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुई। कार्यक्रम में सभी पंचायत के मुखिया , पंचायत समिति सदस्य , सखिमण्डल के दीदी आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीडीओ टुडू दिलीप ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप बना हुआ है। इस पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। सभी पंचायतों में इसको लेकर महिला बाल कल्याण संरक्षण समिति व सामाजिक सुरक्षा सहायता केंद्र समितियों का गठन किया जाएगा। समितियों द्वारा बाल विवाह , महिला हिंसा , अनाथ व गरीब बच्चे की मदद ,कुरीति , सरकारी योजनाओं से जोड़कर सामाजिक विकास आदि कार्य को प्रमुखता से की जाएगी। बाल विवाह पाकुड़ को लेकर जन जागृति अभियान चलाया जाएगा। वही अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि आकड़ो के अनुसार जिले में 44 फीसदी बालविवाह की मामले सामने आ रहा है। इस पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुजारी व धर्म गुरुओं की अहम दायित्व है। नाबालिग बच्चियों की विवाह रोकने में इनका महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कानूनन बाल विवाह पर दोनों पक्षो के ऊपर सख्त कार्रवाई होगी। इसके साथ ही शादी समारोह में शामिल लोग , बाजावाला , टेंट संचालक , कार्ड छापने वाले आदि सभी इस कानूनी दायरे में आएंगे। इसमे किसी को बख्शा नही जाएगा। 18 वर्ष से कम के बच्चियों की विवाह कानूनी अपराध है। बच्चियों की शिक्षा से अभिभावक वंचित कर रहा है। जिससे भविष्य अंधकारमय हो रहा है। आज महिलाएं देश के शीर्ष स्थान पर बैठी हुई है। सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उधर अंचल कार्यालय सभागार में भी ग्राम प्रधानों को बाल विवाह व फाइलेरिया बीमारी की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह , पीसीआई के जिला कार्यक्रम समन्वयक मो.अनीस , मधु भगत , कल्याण पदाधिकारी सुनील मुर्मू आदि उपस्थित थे।





