Search

February 20, 2026 2:15 pm

मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0 ने बचाया टूटता घर, सालों से अलग पति-पत्नी फिर साथ आए, बेटी को मिला पूरा परिवार।

पाकुड़। नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में चल रहे “मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” अभियान के तहत गुरुवार को एक परिवार को टूटने से बचा लिया गया। मामला पाकुड़ व्यवहार न्यायालय स्थित कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण-पोषण वाद संख्या 254/2025 (सोमीरोन खातून बनाम बदरूद्दीन अंसारी) से जुड़ा था। दंपती वर्षों से अलग रह रहे थे और उनका एक पुत्री भी है। कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रजनीकांत पाठक के प्रयास से पति-पत्नी के बीच चल रहे लंबे समय के आपसी मतभेद समाप्त कराए गए। दोनों पक्षों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक साथ रहने पर सहमति जताई और भविष्य में विवाद न करने का संकल्प लिया। मध्यस्थता प्रक्रिया में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हुए पारिवारिक जीवन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया। इस पहल से न सिर्फ दंपती का रिश्ता बचा, बल्कि उनके परिवार में भी खुशियां लौटीं। यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर तथा सचिव रूपा बंदना किरो की देखरेख में चलाया जा रहा है। इस मौके पर दोनों पक्षों के परिजन, अधिवक्ता सुलेखा प्रमाणिक सहित न्यायालय कर्मी मौजूद रहे। कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रजनीकांत पाठक ने दंपती को आपसी समझ, संवाद और संयम के साथ पारिवारिक जीवन जीने की सलाह दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर