Search

September 30, 2026 4:41 pm

रमजान का चाँद दिखते ही इबादत का आगाज़, आज ईशा के बाद तरावीह की नमाज़।

मो० काजीरूल शेख

पाकुड़: मुकद्दस महीने रमजान की शुरुआत आगामी कल से हो रही है। चाँद नजर आने के साथ ही मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। घरों से लेकर मस्जिदों तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है और लोग सेहरी व इफ्तार की खरीदारी में जुटे हैं।रमजान के पहले रोज़े से पूर्व आज ईशा की नमाज़ के बाद मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ अदा की जाएगी। इसे लेकर मस्जिद कमेटियों द्वारा विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। नमाज़ियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, रोशनी और पेयजल की व्यवस्था की गई है। स्थानीय मौलाना अंजर कासमी, वह स्थानीय शोएब अख्तर ने बताया कि रमजान आत्मशुद्धि, सब्र और इबादत का महीना है। इस महीने में रोज़ा रखकर लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं।
समाज के लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी है और अमन-चैन व भाईचारे की दुआ की है। प्रशासन की ओर से भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!