Search

March 1, 2026 2:18 am

व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत सफल, 45 मामलों का निपटारा, 2.89 लाख का समझौता

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में शनिवार को पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत की अध्यक्षता कुमार क्रांति प्रसाद, प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ ने की। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव विशाल मांझी के मार्गदर्शन में कुल नौ पीठों का गठन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से 45 वादों का निष्पादन किया गया तथा ₹2,89,050 की राशि पर आपसी समझौता कराया गया। कार्यक्रम में रजनीकांत पाठक (प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय), संजीत कुमार चंद्र (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी), सदिश उज्जवल बेक (अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी), विजय कुमार दास (प्रभारी न्यायाधीश) सहित संबंधित अधिवक्ता, वादी एवं प्रतिवादी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर