Search

August 25, 2026 12:28 am

अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ पाकुड़, कांवरियों के सैलाब से गूंजा ‘बोल बम’

पाकुड़। सावन की अंतिम सोमवारी पर पाकुड़ पूरी तरह शिवभक्ति में डूबा नजर आया। रविवार देर शाम से ही शहर और आसपास के इलाकों से कांवरियों के जत्थे बाबा मोतीनाथ धाम और मोंगलाबांध स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर के लिए रवाना होने लगे। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मोंगलाबांध स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। जंगीपुर से गंगाजल लेकर पहुंचे सैकड़ों कांवरियों ने बाबा का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, पाकुड़ से बड़ी संख्या में कांवरिये मोतीझरना स्थित ऐतिहासिक बाबा मोतीनाथ धाम पहुंचे। युवाओं से लेकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों तक में जबरदस्त उत्साह दिखा।
रविवार शाम रेलवे स्टेशनों पर भी कांवरियों की भीड़ रही। कई जत्थे महाराजपुर स्टेशन उतरकर मोतीझरना के लिए रवाना हुए। बाबा मोतीनाथ धाम में जलाभिषेक के बाद कई कांवरियों ने शिवगादी धाम जाने का भी संकल्प लिया। अंतिम सोमवारी पर उमड़ी आस्था की भीड़ ने पूरे पाकुड़ को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

img 20260824 wa00714544887714790363538
img 20260824 wa00726508379301902951959

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!