Search

August 25, 2026 11:42 pm

सरकारी अनुदान के नाम पर 78,300 रुपये की ठगी, बाइक दिलाकर किस्त का नोटिस थमाया।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बरमसिया निवासी सुगेन साहा ने मंगलवार को सरकारी अनुदान पर बाइक दिलाने के नाम पर 78300 रुपये ठगी करने की शिकायत थाना में किया है। पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि गांव के एक व्यक्ति की उपस्थिति में कथित राधा स्वामी संगठन के लोग बीते वर्ष मेरे घर मे आकर कहा कि नई बाइक दिला देंगे। सभी मासिक क़िस्त संगठन द्वारा भुगतान किया जाएगा , पर बाइक के लिए 80 हजार रुपये एकमुश्त लगेगा। इसमे सरकारी अनुदान मिलेगा। बीते 13 फरवरी 2025 को संगठन के द्वारा एकरारनामा कर सम्बन्धित कर्मियों ने हीरो शोरूम पाकुड़ में एक नई बाइक हीरो सुपर स्प्लेंडर दिलाया व 80 हजार रुपये नगद मुझसे लिया। उन्होंने बताया कि बाइक घर मे लाने के कुछ माह बाद मेरे बैंक खाते से 3331 रुपये करके करीब तीन माह तक राशि कटा। इसके बाद मेरे बैंक खाते से राशि समाप्त होने पर सम्बन्धित इंडोसेंड बैंक से बीते सात जुलाई 2026 को मेरे बाइक संख्या जेएच 16 जे 3408 के नाम से नोटिश आया व कहा गया कि अविलम्ब तीन किश्त जमा करें। अन्यथा 30 अगस्त को कार्रवाई की जाएगी। बाइक से सम्बंधित कोई कागजात हमे नही दी गई है। उधर इस सम्बंध में पीड़ित व्यक्ति से प्राप्त संगठन के लोगो से सम्पर्क करने चाहने पर कॉल रिसीव नही किया गया। पुलिस इस मामले की सघन जांच में जुटी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह संगठन पटना में पंजीकृत है। जो क्षेत्र में कई जगहों पर लोगो को बाइक , ट्रेक्टर अनुदान पर दिलाने का कार्य करते आ रहा है। इसमें क्या सच्चाई है , जो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। बहरहाल पीड़ित व्यक्ति काफी परेशानी हालात में है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!