अक्षय कुमार
रामगढ़। केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (Central Institute of Psychiatry), कांके, रांची के मनोसामाजिक कार्य विभाग (Department of Psychiatric Social Work) द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित शोध परियोजना के अंतर्गत रामगढ़ सिविल सर्जन कार्यालय में ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी समुदायों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान करना तथा आत्महत्या के जोखिम की पहचान, रोकथाम और उचित प्रबंधन के संबंध में स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Dr. तुलिका रानी, DLO, NCD, उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त श्री प्रदीप कुमार, DPM; डॉ. पल्लवी कौशल, जिला सलाहकार (फ्लोरोसिस); एवं आरिफ हैदर, DPC की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान, कांके, रांची के मनोसामाजिक कार्य विभाग के प्रभारी एवं सहायक प्राध्यापक तथा परियोजना निदेशक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। परियोजना के सह-निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ मनोचिकित्सीय सामाजिक कल्याण अधिकारी, ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं विभिन्न मानसिक विकारों की जानकारी, तनाव प्रबंधन, नशा संबंधी समस्याओं की पहचान, आत्महत्या के चेतावनी संकेतों को समझने, जोखिमग्रस्त व्यक्तियों की सहायता करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित स्वास्थ्य सेवाओं तक रेफरल की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।





