Search

October 17, 2026 4:26 am

दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसी-एसपी की मौजूदगी में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल।

पाकुड़/ दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल किया। इसके बाद शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। मॉक ड्रिल के दौरान जवानों ने वाटर कैनन, अश्रु गैस, लाठी, हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ भीड़ को नियंत्रित करने का अभ्यास किया। पहले समझाने-बुझाने और जरूरत पड़ने पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
इसके बाद सिद्धो-कान्हू पार्क से फ्लैग मार्च निकाला गया। यह रविंद्र चौक, अटल चौक, हाटपाड़ा, बिरसा चौक, अंबेडकर चौक और हरिणडांगा बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंचा। इस दौरान एसपी ने लोगों से दुर्गापूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न थानों के प्रभारी शामिल थे।

IMG 20261016 WA0012

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!