Search

October 18, 2026 12:05 am

देवी दर्शन को निकले परिवार पर बाइक का कहर, सास गंभीर; बहू और चार साल की पोती भी घायल।

हिरणपुर (पाकुड़): रानीपुर – डांगापाड़ा पथ के बागशिशा निकट शनिवार शाम तेज गति से आ रहे बाइक के चपेट में आने से गांव के ही ममता दासी (58) गम्भीर रूप से घायल हो गई। वही पुत्र वधु रेणुका देवी (25) व पोती राधिका कुमारी (4) भी घायल हो गई। सूचना पाने साथ मौके पर पहुंचे एएसआई उमर फारुख पुलिसबल के साथ ने सामान्य रूप से घायल बाइक चालक जामपुर निवासी सोमलाल हांसदा को थाना लाया गया। जो सामान्य रूप से घायल है। वही गम्भीर रूप से घायल महिला को सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल सास , पुत्रवधु व पोती देवी दर्शन को को लेकर शाम छह बजे अपने घर निकट सड़क में ईरिक्शा की इंतजार कर रहा था , इस बीच डांगापाड़ा की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक संख्या जेएच 16 एच 1034 ने जोर से धक्का मार दिया। जिससे ममता दासी की पिछले भाग गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। वही परिवार के दो अन्य भी सामान्य रूप से घायल हो गया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि घायल को इलाज के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल भेजा गया है। वही आवश्यक जांच की जा रही है। बहरहाल वाहनों की तेज गति के कारण आये दिन दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!