Search

October 20, 2026 5:27 pm

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिया शांति और सौहार्द का संदेश, दशहरा की शुभकामनाएं

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने विजयादशमी पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उपायुक्त ने लोगों से पर्व को शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कामना की कि विजयादशमी पाकुड़वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!