Search

October 21, 2026 11:29 pm

जिप अध्यक्ष जूली खिष्टमनी हेंब्रम ने कई दुर्गा पूजा पंडालों में की पूजा-अर्चना, मांगी क्षेत्र की खुशहाली

विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद, पूजा समितियों की व्यवस्थाओं की सराहना की।

पाकुड़िया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमनी हेंब्रम ने पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने पाकुड़िया बाजार, मोंगला बांध, चौकीसाल, भतरीकुंड और पारुलिया स्थित पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। पंडालों में पहुंचने पर पूजा समितियों के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने जिप अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने पूजा समितियों की ओर से की गई सजावट और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस दौरान पाकुड़िया पूजा समिति के अध्यक्ष शंभू भगत, गुड्डू चौधरी और नितेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, मोंगला बांध में पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा, लखींद्र पाल, टेकलाल पाल और जितेन पाल समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

IMG 20261021 WA0046

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!