Search

October 22, 2026 10:34 pm

हाइवा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक पर मामला दर्ज।

सानू कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के नारायण टोला गांव के समीप 18 अक्टूबर की अहले सुबह हाइवा की चपेट में आने से 60 वर्षीय नरेन हेम्ब्रम की मौत के मामले में मृतक की पत्नी मरांगकुड़ी सोरेन ने थाना में आवेदन देकर संबंधित हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है. आवेदन के अनुसार, 17 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे नरेन हेम्ब्रम गांव में ही किसी काम से अपने एक मित्र के पास गये थे. इसके बाद 18 अक्टूबर की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे उनकी पत्नी को सूचना मिली कि नारायण टोला मुख्य सड़क पर उनके पति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं. वहां उनके पति सड़क पर गिरे हुए थे. उनकी स्थिति इतनी गंभीर थी कि चेहरा पहचानना भी मुश्किल हो रहा था. परिजनों ने कपड़ों और शरीर के आधार पर उनकी पहचान की. मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि हाइवा संख्या डब्ल्यूबी 45-8981 का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था. इसी दौरान उसने उनके पति को पीछे से धक्का मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी. आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना में हाइवा चालक के खिलाफ थाना कांड संख्या 176/26 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज की गई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!