Search

October 25, 2026 12:32 am

क्रशर के पास खड़े ट्रेलर के केबिन में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा।

हिरणपुर (पाकुड़): शहरग्राम – डांगापाड़ा पथ के बस्तादिह स्थित क्रशर निकट सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में शनिवार को शर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिससे वाहन के केबिन पूरी तरह जल गया ।इसकी सूचना मिलने साथ थाना के एएसआई सूरजमल पासवान पुलिसबल के साथ पहुंचे व आवश्यक छानबीन किया। पाकुड़ निवासी शमसुल जोहा की ट्रेलर संख्या डब्लूबी 65 ई 4170 डांगापाड़ा होते हुए जा नारायणडीह की ओर जा रहा था। बस्तादिह में पत्थर चिप्स लोड करने को लेकर चालक पाकुड़ निवासी समसुद्दीन शेख वाहन को सड़क किनारे खड़ी कर निकट के क्रशर प्लांट में गया। इस बीच वाहन में शर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग काफी तेजी से फैलने लगा था। इसको लेकर स्थानीय लोगो द्वारा घर से मोटर द्वारा पानी की बौछार कर आग को काबू में लाया गया , पर आग से वाहन के केबिन पूरी तरह जल गया। चालक ने बताया कि वाहन में शर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिससे केबिन पूरी तरह जल गया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि शर्ट सर्किट से वाहन में आग लगी है।

IMG 20261024 WA0027

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!