तोफिक राज की रिपोर्ट पाकुड़।
पाकुड़।भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।बैठक में अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाकुड़ विधानसभा संयोजिका मीरा प्रवीण सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष संपा शाह ,पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक चर्चा करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव राजमहल से भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु पार्टी द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में 23 सूत्री कार्यों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा गया जिसमें सप्रथम हर बूथों पर बूथ समिति पुनर्निर्माण करते हुए हर बूथ पर 50 कार्यकर्ताओं की टोली बनाना मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत यह कार्यक्रम किया जाएगा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किया गया इसमें प्रमुख रूप से मन की बात मोदी जी के साथ प्रत्येक बूथों पर प्रत्येक महीना के अंतिम रविवार को कार्यकर्ताओं के बीच सुनने के लिए बैठक में चर्चा की गई।वहीं अन्य मुद्दे के तहत पाकुड़ नगर में भय भूख भ्रष्टाचार का आलम बना हुआ है इस भ्रष्टाचार में कई ऐसे कार्यालय संलिप्त हैं बिना चढ़ावा का किसी भी जनता का काम नहीं हो पाता है
पाकुड़ नगर में पाकुड़,नगर थाना, पाकुड़ परिवहन विभाग, पाकुड़ बिजली विभाग में बिजली बिल एवं विद्युत आपूर्ति में अनियमितता पाकुड़ नगर में यातायात की व्यवस्था , पाकुड़ लैंमस सोना जोड़ी लैंप्मस में गरीब जनता का बकाया राशि का भुगतान नहीं करना सभी विभागों में भ्रष्टाचार का आलम बना हुआ है और ऐसे भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर पाकुड़ नगर भाजपा की बैठक में प्रस्ताव पारित करने के उपरांत इस सभी मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी आगामी दिनों में उग्र आंदोलन को बाध्य होगी आज का बैठक का संचालन भाजपा नगर महामंत्री सोहन मंडल ने किया एवं बैठक की समाप्ति की घोषणा धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नगर मंत्री प्राची चौधरी के द्वारा किया गया।आज के बैठक में मुख्य रूप से *भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ,दिलीप सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष भास्कर पांडे ,धर्मेंद्र त्रिवेदी, मीडिया सह प्रभारी आसींम मंडल,नगर महामंत्री सोहन मंडल, नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल ,मनोरमा देवी ,संजय सरकार ,नगर मंत्री प्राची चौधरी, श्रीकांत भूईमाली , मोहन सरकार, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत ,ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष अभिक दास ,अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष गणेश रजक ,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता रविदास, युवा मोर्चा के नेता जीतू सिंह,बूथ अध्यक्ष के रूप में संजीत मुखर्जी कमलादेवी सुमित चौबे विक्रम कुमार मिश्रा शेषनाथ सरकार क्रांति शर्मा सरिता मिश्रा राजकुमार भगत, सुमित भास्कर ,पोली पहाड़िया सुमित सरदार संजीव कुमार,कई भाजपा कार्यकर्ता पाकुड़ नगर कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित थे




