Search

May 25, 2026 4:35 am

झारखंड : विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, नियोजन नीति और पहाड़िया महिला की हत्या मामले में सरकार को घेरेगी विपक्ष

रांची:झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर यानी आज से शुरू हो रहा है। पांच दिवसीय के सत्र के लिए पक्ष-विपक्ष दोनों तैयार हैं। रविवार की शाम सत्ता पक्ष और विपक्ष ने बैठक कर सत्र को लेकर रणनीति बनाई। सत्र के पहले दिन शपथ ग्रहण और शोक प्रकाश रखा जाना है,इसके अलावा राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेश की प्रमाणित प्रति सदन के पटल पर रखी जाएगी।

जनजाति पहाड़िया महिला की हत्या का

मामला गरमायेगा इस सत्र में हंगामे के पूरे आसार है। सदन में साहिबगंज के बोरियों में 22 वर्षीय आदिम जनजाति पहाड़िया महिला की हत्या का मामला गरमायेगा। भाजपा इसे विधि व्यवस्था का मुद्दा बनाकर सदन के अंदर और बाहर सरकार को घेरेगी। वहीं हाईकोर्ट द्वारा नियोजन नीति को रद्द करने के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरेगी।

कैसे संचालिन किया जाएगा सदन

20 दिसंबर को प्रश्नकाल होगा। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 के द्वितीय अनुरूप व्यय विवरणी सरकार की ओर से सदन में लाई जाएगी। 21 दिसंबर को दूसरे अनुपूरक व्यय विवरणी पर सदन में वाद-विवाद के बाद सामान्य मतदान होगा। 22 दिसंबर को प्रश्नकाल के अलावा राज्य के विधायक और अन्य राज्य कार्य सदन में होंगे। 23 दिसंबर को भी 22 दिसंबर की तरह सत्र का संचालन होगा। 23 दिसंबर को राजकीय और गैर सरकारी संकल्प होंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!