Search

June 21, 2026 10:48 pm

उपायुक्त के निर्देश पर अधिकारी ने लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के दर्जनों विद्यालय का किया निरीक्षण

लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रशांत मंडल


उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर बुधवार को तीन टीम के अधिकारियो ने प्रखण्ड क्षेत्र दर्जनों विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।जिला कल्याण पदाधिकारी विजय उरांव ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय करयोडीह प्रातः 6बज कर 50 मिनट में पहुँचे,जहाँ प्रधान शिक्षक मनोज सोरेन अनुपस्थित थे।उनका उपस्थिति पंजी में जिला कल्याण पदाधिकारी ने क्रॉस चिह्न लगा दिया।जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय झानागड़िया में सहायक अध्यापक सोहेब अंसारी अनुपस्थित थे,वही मध्य विद्यालय बिचामहल में प्रधान शिक्षक सुनील कुमार यादव अनुपस्थित थे।वही प्राथमिक विद्यालय लेटबाड़ी व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुकुरडुब्बा में नियमित रूप से शैक्षणिक कार्य चल रहा था।वही दूसरी टीम में कार्यपालक पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने प्राथमिक विद्यालय आसनबनी को बंद पाया,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाड़ू में सहायक अध्यापक दिलीप कुमार तुरी अनुपस्थित थे।वही नव प्राथमिक विद्यालय बाड़ू खुला था,पर शिक्षक विद्यालय में उपस्थित नही थे।उधर प्राथमिक विद्यालय सुरमा के प्रधान शिक्षक बिनोद कुमार महतो अनुपस्थित थे औऱ उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाथिगढ़ के एक शिक्षक गायब मिले. तीसरी टीम में बीडीओ संजय कुमार थे. जिन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतरापाड़ा में सहायक अध्यापक सहदेव साहा को अनुपस्थित पाया और बाकी शिक्षक शिक्षक उपस्थित थे। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलपाहड़ी में सभी शिक्षक उपस्थित थे,पर प्राथमिक विद्यालय जितालपुर बन्द था।उपायुक्त के निर्देश पर प्रखण्ड क्षेत्र के दर्जन विद्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियो ने केवल शिक्षकों की उपस्थिति जांच कर प्रतिवेदन जिला प्रशासन को सुपुर्द किया। विद्यालय के औचक निरीक्षण करने से शिक्षकों के बीच हड़कम मंच गया है।

IMG 20230503 WA0011

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!