Search

June 19, 2026 7:34 pm

डीसी ने की पीएम आवास एवं मनरेगा योजना की कि समीक्षा



राजकुमार भगत

पाकुड। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में पीएम आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा एवं बिरसा आवास की समीक्षा बैठक की गई।
उपायुक्त वरुण रंजन ने प्रधानमंत्री आवास योजना में कार्य प्रगति, द्वितीय किस्त भुगतान 31मई तक करने एवं रिजेक्टेड आधार को आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया गया। एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से आवास निरीक्षण करने का निर्देश दिया। आवास पूर्णता पश्चात अंतिम किश्त का भुगतान सभी लाभुकों को यथाशीघ्र करने का निर्देश दिया गया। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना अंतर्गत लंबित अंतिम किस्त भुगतान करने का निर्देश दिया गया। बिरसा आवास की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। लंबित सभी आवासों,डोभा निर्माण,कूप निर्माण एवं लंबित आंगनबाड़ी,पोटो हो खेल मैदान सहित अन्य योजना को निर्धारित समय तक पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया। सभी मजदूरों का शत प्रतिशत आधार प्रविष्टि कराने, बिरसा हरित ग्राम योजना को 10 मई तक स्वीकृत एवं पीट डीगिंग का कार्य 31 मई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मनरेगा के तहत कार्यरत मजदूरों की उपस्थिति एनएमएमएस एप्प से दर्ज कराने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया गया। एरिया आफिसर एप के माध्यम से योजनाओं का निरीक्षण करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिए।मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी मो० मोतिउर रहमान, जिला समन्वयक निभा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!