Search

June 19, 2026 7:49 pm

रामा शंकर पैदल 50 दिनों के संकल्प यात्रा के साथ निकले केदारनाथ



बजरंग पंडित

पाकुड़ महादेव के भक्त रामाशंकर जयसवाल जो कि पाकुड़ हरिंडांगा बाजार निवासी हैं ।
केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिगों में एक है और शिव भक्त जयसवाल बाबा केदारनाथ के दर्शन को आतुर शुक्रवार अपने निवास स्थान से बाबा केदारनाथ धाम के लिए पैदल ही यात्रा पर निकल पड़े। यात्रा के दौरान पाकुड़ से तोड़ाई, मोहनपुर, डांगापाड़ा होते हुए अमड़ापाड़ा पहुंचेंगे । यात्रा के दौरान डंगापाड़ा मोड़ पर मिडिया कर्मियों से रुबरु हुए । मीडिया कर्मियों द्वारा पुछे जाने पर श्री जयसवाल ने बताया की उन्होंने बाबा केदारनाथ से मन्नत मांगी है उस मन्नत को पूरा करने को लेकर बाबा केदारनाथ धाम मंदिर के लिए पैदल ही अकेले लैगेज कंधे में लादे यात्रा में निकल पड़े है । यात्रा की शुरुआत करने के दौरान घर के परिवारों की प्रतिक्रिया उन्होंने बताई उन्होंने कहा की घरों में लोग जाने से पैदल मना कर रहे थे परंतु उनकी पत्नी ने बैग में जरूरत के सामग्री भर तिलक लगाकर बाबा केदारनाथ की पैदल यात्रा पर जाने की अनुमति प्रदान की । यात्रा के दौरान किसी की मदद नहीं लेने की बात कही , वहीं उन्होंने रात में रुकने के आश्रय गृह रूकने का स्थान मंदिर का ठिकाना बताया । उन्होंने बताया यह पूरी यात्रा लगभग 50 दिनों में तय करेंगे और प्रत्येक दिन 30 से 40 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे उन्होंने कहा यात्रा में निकल चुके हैं भगवान भोलेनाथ अपने दर्शन देने में 50 दिन लगाएं या फिर 100 दिन यह उनकी मर्जी गूगल मैप लोगों से समन्वय स्थापित कर यात्रा तय कर करेंगे । डंगापारा मोड़ से सफर के दौरान डंगापारा निवासी समाजसेवी मोहनलाल भगत शिवभक्त रामाशंकर जयसवाल को तिलक लगाकर यात्रा की मंगल शुभकामनाएं दी वही मोहनलाल भगत के परिवार वालों ने शिव भक्त श्री जयसवाल का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया । सफर के दौरान श्री जयसवाल को जबरदाहा कमेटी ने अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया और यात्रा की मंगल कामना की ।शिव भक्त ने कहा आज यात्रा की अंतिम पड़ाव अमड़ापाड़ा प्रकृति बिहार होगा या फिर दुर्गा मंदिर शनिवार पगला बाबा मंदिर,दुमका बासुकीनाथ होते हुए देवघर बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा करने की भी बात कही ।पाकुड़ से केदारनाथ धाम तक की यात्रा भक्ति में ही शक्ति है। इस मुहावरे को चरितार्थ कर रहे हैं । रामाशंकर जयसवाल के पाकुड़ निवासी उम्र 50 वर्ष है, लेकिन भगवान शिव की भक्ति से उनमें जोश एवं ऊर्जा की कमी नहीं है। उम्र की इस अवस्था में वे पाकुड़ झारखंड से केदारनाथ धाम तक की पदयात्रा कर रहे हैं। दूरी करीब 2000 किलोमीटर तय कर बाबा केदारनाथ का दर्शन मिलेगा
झारखंड के देवघर स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल वैद्यनाथ धाम में शिवभक्त जयसवाल पिछले
1995 से 2005 तक डाक बम जाते रहे हैं ।
पदयात्रा करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि शिव की भक्ति से ही उन्हें शक्ति एवं ऊर्जा मिलती है। संदेश में उन्होंने कहा हमारे देशवासी स्वस्थ और मस्त रहें, निरोग रहे बाबा भोलेनाथ सभी का कल्याण करें ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!