साहिबगंज से अहमद रजा की रिपोर्ट।
साहित्यकार हुए सम्मानित
साहिबगंज।साहित्य की दुनिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय साहित्य समागम सह राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ।दो दिनो तक चलने वाले इस कवि सम्मेलन मे देश के अलग-अलग राज्यो से आए कवियो ने शहर को काव्य रस से सराबोर रखा कार्यक्रम में ओज,वीरता,देशभक्ति,नारी सशक्तिकरण सहित हास्य रस भी देखने को मिली।राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी मे आए कवियों के कविताओ पर भी जिले में घटित वीभत्स घटनाओं का छाप देखने को मिला।
कार्यक्रम के समापन से पुर्व अलग-अलग राज्यो से आए कवियो का सम्मान मोमैन्टो एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।इस संबंध मे जानकारी देते हुए पटल की महासचिव सह कवयित्री प्रीती शुक्ला(नागपुर) ने बताया की पटल द्वारा नवंबर माह मे दिनकर सम्मान,शिवपुजन सहाय सम्मान,प्रेमचंद सम्मान,विद्यापति सम्मान एवं महादेवी वर्मा सम्मान के नाम से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसके विजेता साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। जिसमें सुधीर श्रीवास्तव (साहिबगंज) एवं योगिता तलोकर(रायपुर) को प्रेमचंद सम्मान, रमा लढ्ढा(महाराष्ट्र) एवं डॉ कुमारी भारती (जमशेदपुर) को शिवपुजन सहाय सम्मान,बी कृष्णा नेगी(अलमोरा), मनोज पंचारीया(रायपुर) देवेन्द्र मुसाफिर (नागपुर) एवं राम रतन श्रीवास को विद्यापति सम्मान,रंजना लता एवं स्मृति झा(समस्तीपुर) को महादेवी वर्मा सम्मान,रवि कानेकर (महाराष्ट्र)एवं प्रवीण पाण्डेय (लखनऊ) को दिनकर सम्मान तथा अभय पाण्डेय वशिष्ठ (नागपुर),पंकज जौहरी(गुरुग्राम),निशा सेमसन सिन्हा(मुंगेर),मनोज फगवाडवी (पंजाब),छाया जोशी (पूर्णिया),शशिकांत शशि (सहरसा),खालिद हुसैन सिद्दीकी (लखनऊ),कुमार धनंजय सुमन(बीहपुर), निर्दोष कुमार जैन (धनबाद), अभय कुमार,(साहिबगंज),आनंद मोदी”अमन,भगवती रंजन पाण्डेय (साहिबगंज),मौसमी बैनर्जी,सपना चंद्रा(भागलपुर) को साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।इससे पूर्व आयोजन समिति के द्वारा पटल के संरक्षक प्रणय कुमार (रांची),राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव (साहिबगंज) एवं महासचिव प्रीती शुक्ला (नागपुर) को साहित्य के क्षेत्र मे विशेष योगदान एवं हिन्दी साहित्य के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए हिन्दी श्री से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंच का पुनर्गठन भी किया गया।जिसके संरक्षक प्रणय कुमार (राची),अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव (साहिबगंज),उपाध्यक्ष आनंद मोदी”अमन” (साहिबगंज), महासचिव प्रीती शुक्ला (नागपुर),सचिव योगीता तलोकर(रायपुर),कोषाध्यक्ष निशा सेमसन सिन्हा (मुंगेर) को बनाया गया।जबकि अभय पाण्डेय वशिष्ठ (महाराष्ट्र),पंकज जौहरी(हरियाणा),अमृतांशु शुक्ला (छत्तीसगढ),प्रवीण पाण्डेय (उत्तर प्रदेश),एवं सुधीर श्रीवास्तव को झारखंड का प्रभारी बनाया गया।
संरक्षक प्रणय कुमार एवं अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव भव्य एवं आकर्षक आयोजन के लिए स्थानीय आयोजन समिति सदस्य कल्याण प्रसाद श्रीवास्तव, डा रंजीत कुमार सिंह, गोपाल चोखानी, बच्चन पाठक,भगवती रंजन पाण्डेय, अभय कुमार भगत, सचिन केजरीवाल सहित सम्पूर्ण आयोजन समिति का आभार प्रकट किया।