Search

May 9, 2026 10:35 pm

पेड़ में लटका मिला लड़की का शव।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के धावा डंगाल के सीमा क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की का फांसी से लटकता हुआ शव बुधवार सुबह को पाकुड़िया पुलिस ने बरामद की है। जानकारी के अनुसार लड़की महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जाती है। नाबालिक मृतक के घर से महज दो किलोमीटर दूर एक सोनाजोडी के पेड़ पर गमछा के फंदे से लटकता हुआ मिला । पाकुड़िया पुलिस को सूचना मिलते ही दल बल के साथ थाना प्रभारी अभिषेक राय एएसआई अशोक यादव, गोविंद प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कुछ देर बाद एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम घटना स्थल पहुँचकर बिंदुवार बारीकी से जांच की और परिजनों से पूछताछ की।पूछताछ के उपरांत शव को अंत्यपरीक्षण हेतु पाकुड़ भेज दिया गया। एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम ने बताया कि मृतका के पास मोबाइल बरामद हुआ है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही बताया जा सकता है कि यह आत्महत्या है या हत्या। हालांकि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।पुलिस इसकी हर पहलुओं पर बिंदुवार जांच में जुटी है।

IMG 20230621 WA0052
IMG 20230621 WA0051 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!