Search

April 25, 2026 11:28 am

कालाजार उन्मूलन हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया गया एवं आईआरएस का छिड़काव किया गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)आईआरएस का द्वितीय चक्र का छिड़काउ का शुभारंभ मंगलवार को बीडीओ संजय कुमार ने फुलपाहड़ी गांव से किया।इस दौरान बीडीओ ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को प्रेरित किया.कहा कि यह आइआरएस छिड़काव कालाजार उन्मूलन के लिए है।जिससे न सिर्फ इसका सफाया हो सकेगा बल्कि सभी स्वस्थ एवं सुरक्षित भी रहेंगे। आइआरएस छिड़काव के लिए कर्मियों का पूरा सहयोग करें।गांव के दूसरों लोगो को भी प्रेरित करें ताकि वह भी छिड़काव में सहयोग करें।वही मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश बेसरा ने सभी छिड़काव कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी घर मे एक भी कमरा आईआरएस का छिड़काव से वंचित नही रहना चाहिए। छिड़काव दल के सभी सदस्य इस बात का हमेशा ध्यान देंगे कि परिवार के सदस्य के बातों में न आवे और सम्पूर्ण घर के प्रत्येक कमरा में छिड़काव करे।ताकि मलेरिया,फ्लेरिया व कालाजार जनित बीमारी से लोगो को बचाया जा सके।उन्होंने कहा वैसे जगह जहां कालाजार वाहक मक्खी का प्रकोप हो सकता है वहां निश्चित छिड़काव कराएं।साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगो से अपील करते हुए कहा कि आईआरएस पाउडर को साधारण पाउडर नही समझे और सभी लोग अपने अपने घरों में सम्पूर्ण कमरे में छिड़काउ जरूर कराए, तभी आप मलेरिया, फ्लेरिया व कालाजार जैसे रोगो से बच पाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!