Search

October 22, 2026 10:54 pm

क्रेशर मशीन से क्रेशर पार्ट्स चोरी करते दो युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा।

सतनाम सिंह

पाकुड़ मालपहाडी थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलजोरी अब्बास अली के क्रेशर मशीन से क्रेशर पार्ट्स चोरी करते हुए दो युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा,प्राप्त जानकारी के अनुसार मालपहाड़ी थाना क्षेत्र आटो गली के दो युवक असराफुल शेख और लालटू शेख, पीपलजोरी ग्राम अब्बास अली के क्रेशर मशीन से लोहे का सामान चोरी कर रहे थे जिसे नाइट गार्ड के द्वारा देख लिया गया और नाइट गार्ड ने पीपलजोरी ग्राम के कुछ ग्रामीणों की सहायता से दोनो युवक को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया,जिसकी सूचना नाइट गार्ड ने क्रेशर मालिक और मालपहाड़ी थाना प्रभारी आशीष कुमार को दी गई,सूचना प्राप्त होते ही मालपहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच दोनो युवक को पकड़ थाना लेकर आई,थाना कांड संख्या 167/23, दिनांक 08/08/23 और धारा 379/411/34 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत पाकुड़ को भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!