अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो इस्लाम मियां के अध्यक्षता में सोमवार को कांग्रेस जिला महासचिव सह लिट्टीपाड़ा प्रभारी युवा नेता दाऊद मरांडी के निजी आवास पलियादाहा कार्यालय में एक बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से बुथ कमेटी त्वरित गठन करने साथ ही पूरे महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम को लेकर बैठक किया गया। बैठक में पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न पंचायतो से कांग्रेस पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता भाग लिए।प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां ने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं से प्रखंड के पंचायतो में बुथ कमिटी गठन त्वरित रूप से करने का निर्देश दिया।साथ में जानकारी दी कि कई पंचायत में बुथ कमेटी का गठन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को युवा नेता दाऊद मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव को मद्दे नजर देखते हुए महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा परिवर्तन यात्रा का कार्यक्रम करने के लिए निर्णय लिया गया।इसकी तैयारी हेतु आप सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर कार्य करना होगा। साथ ही कांग्रेस के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने हेतु विधानसभा परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। जोकि पहला परिवर्तन यात्रा 3 जनवरी सुबह 8 बजे पकुड़िया प्रखंड के डोमनगडिया पंचायत से महेशपुर प्रखंड पल्सा पंचायत तक,25 किलोमीटर यात्रा होगी। वहीं दूसरी यात्रा 4 जनवरी महेशपुर के पलसा पंचायत से जयपुर बरुंगा पंचायत तक,25 किलोमीटर यात्रा, तिसरी यात्रा दिनांक 05 जनवरी जयपुर बरूंगा से शहर ग्राम पंचायत तक, 6 जनवरी शहर ग्राम पंचायत से बलियाडंगाल पंचायत तक, 07 जनवरी बलियाडंगाल पंचायत से प्रखंड पाकुड़िया के मोहुलपहाड़ी पंचायत तक, 08 जनवरी मोहुलपहाड़ी पंचायत से गनपुरा पंचायत तक, अंतिम परिवर्तन यात्रा 09 जनवरी गनपुरा पंचायत से डोमनगडिया पंचायत तक 25 किलोमीटर।बैठक में विशेष रूप से मीडिया प्रभारी मोइनुद्दीन मियां, सुधीर मुर्मू, सागेन मरांडी , उमिल टुडू, विजय मरांडी, सूरज हांसदा, प्रिंस हेम्ब्रम, मरियम हेम्ब्रम, पाउल टुडू, कसमुद्दीन मियां, सुनीता मरांडी, नेगार अंसारी, लाजिम अंसारी, सानाउल अंसारी, मिथुन अंसारी, नजमुल अंसारी, आपेल अंसारी, बृजेश कुमार भगत, पप्पू कुमार साह सहित अन्य दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
