Search

June 25, 2025 11:50 pm

सांसद व विधायक ने पुल निर्माण कार्य का किया भुमि पुजन एंव शिलापट स्थापित।

3 करोड़ 60 लाख की लागत से होगा नए पुल का निर्माण।

सतनाम सिंह

पाकुडिया:- राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा एवं महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने रविवार को मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना मद अंतर्गत‎ (ग्रामीण कार्य विभाग) द्वारा‎ निर्माण होने वाले उच्चस्तरीय पुल का भुमि पुजन एव शिलापट स्थापित किया। पाकुडिया प्रखंड के बलीडीह से खजुरडंगाल के बीच नाला में मातकोम घाट पर पुल निर्माण कार्य प्राक्कलित राशि 3 करोड़ 60 लाख के लागत से बनने‎ वाले उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का भुमि पुजन एंव शिलापट स्थापित नारियल फोड़ व फिता काटकर किया। इससे पहले योजना स्थल पहुंचे‎ सांसद व विधायक‎ का संबंधित इलाकों में पारंपरिक आदिवासी रीति रिवाज से माला पहनाकर भब्य स्वागत किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक‎ ने कहा कि लोगों की मूलभूत जरुरतों को देख कर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में कई विकास योजनाएं विभिन्न‎ मद की राशि से संचालित है। विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए मैं लगातार प्रयास कर रही हूं क्षेत्र की विकास का पहचान पुल पुलिया और सड़क को देख कर ही किया जाता है। पहले और आज में सबसे बड़ा फर्क यह है कि पहले के जनप्रतिनिधि अपनी झोली भरने के लिए योजनाएं शुरु करते थे। लेकिन आज हेमंत सोरेन सरकार द्वारा‎ लोगों की जरुरतों को देख कर विकास योजनाएं शुरू की जा रही है। सांसद ने योजना स्थल पर उपस्थित‎ संवेदक से कहा की गुणवत्तापुर्ण कार्य कर के योजनाओं को ससमय पुरा करने का काम करेंगे। वर्षों से लंबित प्रखंड वासियों की बहुप्रतीक्षित मांगों को आज सरजमीं पर उतारा गया लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है लोगों ने सांसद व विधायक‎ के प्रति आभार व्यक्त किया।मौके पर जिप अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,युवा नेत्री उपासना मरांडी (पिंकी),जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, केन्द्रीय कमेटी सदस्य‎ देवीलाल हाँसदाक्, सचिव मईनुद्दीन अंसारी,सासंद प्रतिनिधि‎ खुरशेद आलम, देवीधन टुडू,उपाध्यक्ष मेहलाइल अंसारी,उपाध्यक्ष अशोक भगत,मुसुच मुखिया,मुनीराम मरांडी,हारूण रशीद,कुबराज मरांडी,नजरूल इस्लाम,रफाईल मुर्मू,नेजाम अंसारी,अख्तर आलम,विश्वजीत दास,जहीरूद्दीन अंसारी,जयफुल अंसारी,छोटू भगत,विनोद भगत,ऐनोस मुर्मू,अकबर अली,मंटू भगत,सुरज दास,विश्वनाथ मुर्मू ,सोयलेन मुर्मू,नरेश हाँसदा,मोसे हेम्ब्रम सहित‎ विभागीय ईई,एई,जेई एवं अन्य झामुमो कार्यकर्ता‎ और स्थानीय‎ ग्रामीण उपस्थित‎ थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर