Search

June 26, 2025 2:03 am

आदिवासी चिरगाल जुवान ने की बैठक

16 को अमड़ापाड़ा में आदिवासी चिरगाल जुवान निकालेगी विशाल रैली

अमर भगत

पाकुड़: अमड़ापाड़ा प्रखंड के फतेहपुर फुटबॉल मैदान में रविवार को आदिवासी चिरगाल जुवान की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मानवेल सोरेन ने किया। बैठक में पाकुड़ जिला के आलावे गोड्डा एंव दुमका जिला के बुद्धिजीवी मौजूद थे। बैठक में मौजूद लोगों ने पिछले 11 नवंबर को अमड़ापाड़ा प्रखंड में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना तथा उसके विरोध में आवाज उठाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ चर्चा किया। गोड्डा से आए विश्व आदिवासी आ़किल एभेन संगठन के अध्यक्ष संजय मुर्मू ने कहा कि नाबालिग छात्रा के साथ हुए बलात्कार की घटना बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उससे भी अधिक बर्दाश्त करने योग्य बात उनके बड़ी बहन को केस वापस करने की धमकी है।इसके खिलाफ पुरजोर आंदोलन किया जाएगा।कहा कि निर्मल मुर्मू शोषितों और वंचितों की आवाज है।कहा कि उनके तथा उनके साथियों पर दर्ज मुकदमा हर हाल में वापस करना होगा।जब तक मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दुमका से आए हीरालाल हेंब्रम ने कहा कि आमड़ापाड़ा प्रखंड में अपराध बढ़ रहा है, पुलिस चुप्पी साध बैठी है।बैठक में पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी किया गया।जय मालतो ने कहा कि अभी तक गैंगरेप का दूसरा आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाया है। कार्यकारी अध्यक्ष सोम बेसरा ने कहा कि पीड़िता की बड़ी बहन को केस वापस लेने की धमकी देना गलत है।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की बात को धैर्य पूर्वक सुनने के बाद केन्द्रीय अध्यक्ष मानवेल सोरेन ने कहा कि आगामी दिनांक 16 दिसंबर 2023 को अमड़ापाड़ा प्रखंड में आदिवासी चिरगाल जुवान की ओर से एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।रैली को सफ़ल बनाने के बैठक में रणनीति तैयार की गई।
मौके पर एडविन मुर्मू, महातन मुर्मू, जोनाथन हेम्ब्रम, गंगाराम मराण्डी, सुमित कुमार भंडारी, अरविंद बेसरा, नाजीर मुर्मूआदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर