एस कुमार
महेशपुर हटिया के समीप बीते 23अप्रैल को बाइक चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. वही पाकुड़- कोटालपोखर क्षेत्र के निवासी लक्खीराम किस्कु ने महेशपुर थाने में लिखित शिकायत करते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज की है. पीड़ित ने थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि 23अप्रैल बुधवार को अपने ससुर बुटन मुर्मू का बाइक संख्या जेएच 16ई 4290 से महेशपुर हटिया सामान खरीदने के लिए गया था. जहां महेशपुर बकरी हटिया के समीप से हैंडल लॉक कर हटिया गया हुआ था. हटिया से लौटने के बाद उक्त स्थान में बाइक गायब था. काफी खोजबीन की गई लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया. उधर महेशपुर पुलिस वादी के लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 88/25 के तहत 24/04/25 को अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज की है





