Search

March 15, 2026 4:59 am

डोमननगरिया में विस्फोटक का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार।

पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिलेटिन और डेटोनेटर से लदा घर सील

पाकुड़: पाकुड़ के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के डोमननगरिया गांव में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर महेशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक की पहचान समसुल हसन उर्फ राजा बाबू, पिता मो. राजा मियां, निवासी डोमननगरिया के रूप में हुई है। उसके घर से बड़ी संख्या में जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पाकुड़िया थाना में कांड संख्या 28/2025 दर्ज करते हुए BNS की धारा 317(5)/3(5) और विस्फोटक अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई है। बरामद विस्फोटक सामग्री में JAYFA BENEFED PREMIUM लिखा हुआ पाया गया है। भारी मात्रा में डेटोनेटर, जिलेटिन और OPPO कंपनी का एक मोबाइल फोन (IMEI नंबर दर्ज) शामिल हैं।वहीं इस छापेमारी टीम में विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर,अमित कुमार सिंह, थाना प्रभारी, पाकुड़िया,सहायक अवर निरीक्षक पप्पु चौधरी और महादेव चौधरी सहित अन्य सशस्त्र बल और चौकीदार शामिल थे।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों की मानें तो इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का मिलना गंभीर मामला है। इससे अवैध खनन या किसी बड़ी आपराधिक साजिश की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुट गई है।

शांति भंग की साजिश को वक्त रहते किया नाकाम

पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हो गया है कि जिले में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय रहते उठाया गया यह कदम संभावित अनहोनी को रोकने में मददगार साबित हुआ है।पुलिस की तत्परता से एक बड़ी वारदात टली, अब आगे की कार्रवाई पर टिकी निगाहें।

img 20250613 wa00177378518738240144337

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर