Search

April 13, 2026 10:50 am

अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर चलाया गया अभियान, अतिक्रमण किए दुकानों पर चला बुलडोजर।

स्वराज सिंह

पाकुड़ शहर में सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्य करण को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मदर टेरेसा चौक पर स्थित सभी दुकानों को हटा दिया गया है, जिससे सड़क को चौड़ा किया जा सके। नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि यह कदम सड़क पर होने वाली रोजमर्रा की जाम की समस्या को दूर करने के लिए उठाया गया है। दुकानदारों को पहले ही जगह ख़ाली करने की सूचना दे दी गई थी, और प्रशासनिक पदाधिकारी की उपस्थिति में दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानें हटा दीं। यह कदम शहर के यातायात को सुगम बनाने में मदद करेगा और लोगों को सुविधा प्रदान करेगा। राजस्थान में भी ऐसी ही एक घटना में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर का उपयोग किया गया था।मौके पर मुख्य रूप से एसडीओ साइमन मरांडी,सीओ भागीरथ महतो,कनीय अभियंता विद्युत विभाग आशीष पटेल व अन्य उपस्थित थे।

img 20241227 wa00265697267325876162397

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!