Search

April 13, 2026 9:12 am

वाहनों की सघन जांच अभियान चलाकर वसूला गया दो लाख का जुर्माना,नियमों का पालन करने हेतु की गई अपील।

बजरंग पंडित

उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर उपायुक्त आवास के समीप चौक पर देर रात व्यावसायिक वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें सभी व्यावसायिक वाहनों के वहां से संबंधित कागजातों की जांच, ओवरलोड, बॉडी अल्टरेशन, माइनिंग चालान, ड्राइवर ड्राइवर लाइसेंस अन्य वाहन से संबंधित जांच की गई साथ ही सभी वाहन चालकों एवं वाहन के मालिकों से अपील की गई की अपने वहां से संबंधित सभी कागजातों को दुरुस्त रखें, वहां में कोई भी बॉडी अल्टरेशन ना करें एवं नियम संगत चले l जांच अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन कार्यालय सड़क सुरक्षा कोसांग सड़क सुरक्षा प्रबंधक उपस्थित रहे। जांच उपरान्त 9 वाहन जो नियमों की अनदेखी कर परिवहन कर रहे है, इन वाहनों से 2,06,500 का वसूला गया जुर्माना और सभी वाहन चालक,मालिक को कड़ी हिदायत दी गई।

img 20241227 wa00098151931156819728351

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!