Search

June 10, 2026 4:56 am

नवयुवक क्लब नुनाडांगा के ओर से चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के जयनगरा पंचायत अंतर्गत नवयुवक क्लब नुनाडांगा की ओर से मंगलवार को चार दिवसीय फुटबाल खेल का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 32 टीमों के बिच मुकाबला होगा । फुटबॉल खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,जनता किस्कू, पलसा पंचायत मुखिया चिमू पहाड़िया,पलसा पंचायत समिति सदस्य सनाउल शेख सहित अन्य शामिल हुए।खेल कमिटी के अध्यक्ष अन्थोनी मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया की चार दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया है।आज फुटबॉल खेल का उद्घाटन मैच राजेन स्टार वनम बुलु रीवाल एफसी की टीम के बिच हुआ।वही इस प्रतियोगिता मे विजेता टीम को 50 हजार रूपये एवं उपविजेता टीम को 40 हजार रूपये नगद देकर सम्मानित किया जायेगा। मौक़े पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख ने सभी खालाडियो की उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया एवं आगे ओर भी बेहतर तरीके से पदर्शन करने की बाते बताई साथ ही झारखण्ड सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने की बाते बताई।इस अवसर पर सीटूल शेख, टॉनिक शेख, मिलन शेख, नासिर शेख पोलास माल एवं खेल कमिटी का सचिव दुर्गा कोड़ा समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।

img 20240123 wa00238175220394218286151
img 20240123 wa0024897931567582533770

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!