Search

February 23, 2026 4:28 am

श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ का शंखनाद, 21 से 29 मार्च तक होगा भव्य आयोजन।

पाकुड़िया स्थित रामलला यज्ञ मैदान में आगामी 21 मार्च से 29 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर रविवार की सुबह विधिवत भूमिपूजन के साथ तैयारियों का शुभारंभ किया गया। पुरोहित अरुण मिश्रा एवं यजमान शंभू कुमार भगत ने सपत्नी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन और ध्वजारोहण अनुष्ठान संपन्न कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष पूर्णेंदु कुमार विमल, उपाध्यक्ष अशोक भगत एवं कोषाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार नौ दिवसीय यज्ञानुष्ठान के साथ भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा। 21 मार्च को भव्य शोभायात्रा के साथ यज्ञ का विधिवत शुभारंभ होगा।

कार्यक्रम के तहत

21 से 25 मार्च (रात्रि): पूज्य देवी प्रेमा सखी (अयोध्या) के मुखारविंद से श्रीराम कथा

26 मार्च (रात्रि): लालमोहन तिवारी द्वारा हिंदी, भोजपुरी, खोरठा और बंगला में कीर्तन

27 मार्च (रात्रि): राजेश्वरी ठाकुर द्वारा बंगला पाला कीर्तन

28 मार्च (रात्रि): भारती हांसदा द्वारा बंगला एवं संताली पाला कीर्तन

29 मार्च (रात्रि): अनिता वर्मा (धनबाद टीम) द्वारा भव्य भक्ति जागरण

नौ दिनों तक बनारस के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवपूजन एवं यज्ञानुष्ठान संपन्न कराया जाएगा। यज्ञ मंडप परिसर में देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। श्रद्धालुओं और आगंतुकों के मनोरंजन हेतु पूरे आयोजन काल में भव्य मेला लगेगा, जिसमें मीना बाजार, तारा माची सहित अनेक मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। यज्ञ कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाने की अपील की है।

Also Read: E-paper 30-12-2025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर