Search

March 14, 2026 11:02 pm

हुडगोर टोला घाटचोरा में वार्षिक फुटबॉल चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन, एफसी नंगी टोला बनी विजेता।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़): महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम पंचायत अंतर्गत हुडगोर टोला घाटचोरा में आयोजित वार्षिक दो दिवसीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में खेल भावना और जोश का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय युवाओं एवं खेल प्रेमियों की सहभागिता से किया गया, जिसमें कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन दिवस पर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एफसी नंगी टोला और एफसी महेशपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एफसी नंगी टोला ने एफसी महेशपुर को 1-0 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथियों ने फाइनल मैच की शुरुआत फुटबॉल में किक मारकर की और बाद में विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को ₹20,000 नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹15,000 नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, सांसद प्रतिनिधि कुणाल बिलफ्रेड हेंब्रम, पूर्व युवा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू एवं मुखिया नरेश मुर्मू उपस्थित रहे।
क्लब अध्यक्ष सुशील टुडू ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और युवा प्रतिभाओं को मंच मिलता है। इस खेल आयोजन में बास्केंद्री मुखिया निर्मल हेंब्रम, सायमन मुर्मू, प्रेम मरांडी, महेश्वर किस्कू, निखिल मास्टर, सुनील टुडू, कमीसन सोरेन, तन टुडू, सायनेस मुर्मू, सीबधन मुर्मू सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

img 20250615 wa00123988199498412925193

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर