बजरंग पंडित
हिरणपुर (पाकुड़): शिव महापुराण कथा को लेकर गुरुवार को दराजमाठ गांव स्थित बाबा मनोकामना नाथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे वृंदावन से आये प्रवचन कर्ता पीयूष कौशिक जी महाराज भी शामिल हुए। इस कलश यात्रा में सेकड़ो की संख्या में कन्याओं ने भाग लिया। सभी यजमान देवनारायण साहा व धर्मपत्नी के साथ भगवान शिव की उद्घोष करते हुए गांव के नदी में आकर कलशों में मंत्रोच्चारण के साथ जलार्पण किया। इसके बाद कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ डांगापाड़ा तक परिक्रमा किया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई। यात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। वही पूरे पथ में कलश यात्रियों के लिए ठंडे पेय की व्यवस्था की गई थी। वही शाम से मंदिर निकट निर्मित पंडाल में प्रवचनकर्ता के द्वारा शिव पुराण कथा की जाएगी। जो सात मार्च तक निरन्तर जारी रहेगी। वही आठ मार्च को वासत भृमण व रात को भव्य रूप से शिव विवाह की कार्यक्रम आयोजित की गई है। इस मौके पर मंदिर समिति के जयशिव यादव , मोहनलाल भगत , एतवारी साहा , नन्दलाल यादव , झरीलाल साहा आदि उपस्थित थे।
