प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़ )थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा साहेबगंज मुख्य सड़क बॉसजोरी के समीप रविवार को धान लदा ट्रक का ब्रेक फैल होने से ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गया। हालांकि घटना में चालक और उप चालक बाल बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या डब्लू बी 59बी 5220 बोआरीजोर से धान लेकर बर्धमान जा रहा था। बॉसजोरी के समीप अचानक ट्रक का ब्रेक फैल होने के कारण चालक ने ट्रक को संतुलित नही कर पाया और ट्रक सड़क में पलट गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गया है।





