राहुल दास
Also Read: विशेष प्रमंडल के वरीय लेखा लिपिक सौरभ कुमार का आकस्मिक निधन, समाहरणालय में दी गई श्रद्धांजलि
हिरणपुर (पाकुड़): कालाजार उन्मूलन अभियान कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी स्वास्थ्य सहियाओं ने भाग लिया। बैठक में बीडीओ टुडू दिलीप ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 26 फरवरी से 11 मार्च तक प्रखंड के कालाजार प्रभावित 30 गांवों में छिड़काव कार्य किया जाना है।इसमें प्रथम चक्र मलेरिया कालाजार कीटनाशी दवा की छिड़काव की जाएगी। इस अभियान को लेकर सहियाओं की अहम भूमिका है। जो सम्बन्धित गांवो में जाकर छिड़काव कर्मियों को सहयोग करना है। वही अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सभी सहियाओं की जिम्मेवारी बनती है कि छिड़काव के बाद सम्बन्धित घरो में लाल निशान देना सुनिश्चित करे। जिससे कि पदाधिकारियो को निरीक्षण के दौरान पता चल सके कि छिड़काव की जा चुकी है।





