Search

April 4, 2026 8:12 am

दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिवसीय वातावरण निर्माण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

अब्दुल अंसारी

Also Read: E-paper 10-02-2026

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में सोमवार को दिव्यांग बच्चों हेतु एक दिवसीय वातावरण निर्माण कार्यक्रम झारखंड समावेशी शिक्षा पाकुड परियोजना के द्वारा आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मर्शीला सोरेन एवं सहायक शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय अध्यनरत 03 से 18 साल तक के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम में विभिन्न बच्चों ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किये।कार्यक्रम में पेंटिंग, भाषण, निबंध, नृत्य, गायन , आर्ट एंड क्राफ्ट सहित अन्य प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।विजेता दिव्यांग छात्रों को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा मैडल देकर पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिसोर्स शिक्षक राज कुमार एवं कवि कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया । मौके पर शिक्षक कालीचरण मरांडी ,स्नेहलता सोरेन ,शांतिलता बास्की ,अनिला मुर्मू , बसंत भगत , बीआरपी खेरूल आलम,संचय साहा सहित विभिन्न विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे ।

img 20250120 wa00185001961345749696964
img 20250120 wa0019867050581993375515

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!