Search

March 18, 2026 12:10 am

आधारभूत दूरसंचार संरचना के विकास को लेकर निदेशक दूरसंचार विभाग की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

निदेशक दूरसंचार विभाग भारत सरकार देव शंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में आधारभूत दूरसंचार संरचना के विकास के हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सुदूर दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या एवं मोबाइल टॉवर लगाने को लेकर चर्चा की गई। निदेशक दूरसंचार विभाग ने समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी को शैडो एरिया के संबंध में समेकित सूची समर्पित करने का निर्देश दिया ताकि किसी स्थान को लेकर दोहराव नहीं हो तथा शैडो एरिया की वास्तविक पहचान हो सके। निदेशक देव शंकर ने कहा कि पाकुड़ जिला आकांक्षी जिला के रूप में चिन्हित है तथा भारत सरकार आकांक्षी जिले में आधारभूत दूरसंचार संरचना के सतत विकास को लेकर प्रयासरत है। उन्होंने बीएसएनएल एवं निजी कंपनी के प्रतिनिधियों को शैडो एरिया में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि दूरसंचार सुविधा मुहैया कराने के लिए विभाग हर संभव मदद देने के लिए तत्पर है, जरूरत है कि समस्याओं को चिन्हित कर सकारात्मक कार्रवाई की जाए।
बैठक के बाद लाभुकों के बीच परिसम्पतियों का वितरण किया गया जिसमें बच्चों का अन्नप्राशन, सेविकाओं को मोबाइल वितरण एवं प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के लाभुकों के बीच चाभी देकर शुभ गृह प्रवेश, मनरेगा जाॅब कार्ड वितरण, कालाजार से ठीक हुए लाभुकों के बीच कालाजार कीट का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, एडीजी विशाल साह, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20250521 wa00186192364739797413569

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर