Search

April 12, 2026 11:29 pm

एमटीएम तेलियापोखर गोडरापड़ा के और से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखार पंचायत अंतर्गत एमटीएम गोडरापड़ा के और से सोमवार को तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेंब्रम ,युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र मुर्मू,पंचायत अध्यक्ष साइमन मुर्मू ,दिलीप सोरेन, रोसेंन किस्कू ,बाबूधन मुर्मू शामिल हुए । फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घटन मैच मुख्य अतीथिओ ने फुटबॉल में किक मारकर किया । वही उद्घाटन मैच तेलियापोखर वनम सिगना टीम के बीच हुआ जिसमे सिग्ना की टीम ने तेलियापोखर की टीम को एक गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंचे । वही खेल कमिटी का अध्यक्ष रूपलाल टुडू ने जानकारी देते हुए बताया की फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेल 1 जनवरी 2025 को होगा । जिसमे विजेता टीम को 30 हजार एवं उपविजेता टीम को 25 हजार रुपए नगद देकर पुरुष्कृत किया जाएगा ।वही मनोरंजन के लिए 40 वर्षीय के लिए एक टीम का आयोजन किया गया है ।इस मौके पर खेल कमिटी के सचिव रोहित मरांडी , कोषाध्यक्ष नार्गेस मुर्मू ,सोम मुर्मू सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!