इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सिद्धू कान्हु मुर्मू क्लब पकड़ीपड़ा के और से तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया है । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,जिप सदस्य समसून मुर्मू ,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,मुखिया सुनीराम मुर्मू पंचायत समिति सदस्य सुनील किस्कू शामिल हुए । जिसमे क्लब के अध्यक्ष विनय हंसदा ने जानकारी देते हुए कहा की फुटबॉल खेल 16 टीमों के बीच हुआ ।फाइनल खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने फुटबॉल में किक मारकर किया ।जिसमे फाइनल खेला एफसी तलडीह वनम एफसी मुर्मू स्टार के बीच हुआ जिसमे एफसी तालडीह की टीम ने एफसी मुर्मू स्टार की टीम को एक गोल से पराजित कर विजय हुआ । इस मौके पर मुख्य अतिथिओ ने विजेता टीम को 60 हजार रुपए एवं उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मिस्त्री मुर्मू ,सुलेमान हंसदा ,सोनाराम मड़ैया ,साइमन मुर्मू ,श्रीनाथ हंसदा ,सिदा मुर्मू ,बनेश्वर हंसदा ,कालेश्वर हंसदा ,माणिक मुर्मू ,सुनील पहाड़िया ,दसवा देहरी एवं खेल कमिटी के सचिव अनिल हेंब्रम ,कोषाध्यक्ष शिवाजी मुर्मू समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।






