Search

April 12, 2026 11:28 pm

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार- प्रसार के लिए कार्यशाला का किया गया आयोजन।

राजकुमार भगत

सोमवार को पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत दादपुर पंचायत के सेजा ग्राम एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तालझारी पंचायत भवन में श्रम विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह के द्वारा बताया गया कि सभी श्रमिक अपना निबंधन श्रम विभाग में अवश्य करायें एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठावें। उन्होंने बताया कि जो मजदूर राज्य से बाहर काम करने जाते हैं वो अपना निबंधन प्रवासी श्रमिक में अवश्य करायें ताकि सुरक्षित प्रवास हो। इस कार्यशाला में संबंधित पंचायत के मुखिया प्रधान वार्ड सदस्य एवं श्रमिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!