Search

April 5, 2026 11:12 pm

फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पाकुड़ मुफस्सिल थाना पुलिस ने फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। कांड संख्या 134/25 के मुख्य आरोपी मंजूर शेख उर्फ नूरुल शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव रामचन्द्रपुर में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ 26 मई 2025 को मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!