राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। हाईस्कूल मोड़ निकट स्थित विवेकानंद के प्रतिमा पर सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पसुमन अर्पित किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय साहा ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी ने कहा था कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो। भारत के महान संत, दार्शनिक व राष्ट्रवादी थे। वह एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिन्होंने भारत में ही नहीं विदेशों तक राष्ट्रीय चेतना व भारतीय संस्कृति को पहुंचाया। अमेरिका स्थित शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया और उसे सार्वभौमिक पहचान दिलवाया इस अवसर पर समाजसेवी चंदन भगत , भवानी साहा , विकास दास ,अशोक साहा , सन्तोष साहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।







