Search

March 17, 2026 8:35 pm

अभाविप महेशपुर द्वारा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाया।

एस कुमार

Also Read: E-paper 22-02-2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर इकाई द्वारा भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता पर हर्ष और गौरव के साथ जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहर के भगत सिंह चौक सह प्रखंड कार्यालय के सामने एकत्र होकर जोरदार आतिशबाज़ी की और ‘भारतीय सेना ज़िंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’ जैसे गगनभेदी नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। अभाविप के जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने सर्जिकल स्ट्राइक हो या बालाकोट एयरस्ट्राइक और अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’, भारत ने हर बार आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। जब भी दुश्मन ने साजिश रची, भारत ने LOC पार घुसकर आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया। भारत की तरफ से इन तीन जोरदार हमले से एक संदेश तो साफ है कि भारत के लिए नापाक इरादे रखने वालों के लिए भारत चुप नहीं बैठेगा। आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्तान ने जब-जब अपनी नापाक निगाहों से भारत की ओर देखा, तब-तब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। अब 15 दिनों बाद पूरी तरह से रणनीति बनाकर एक बार फिर भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया है। पड़ोसी के साथ जारी तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है। भारतीय सेना की तरफ से आतंकियों के खिलाफ की गई ये बड़ी कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बदले के तौर पर है। जहां बीते 22 अप्रैल को आंतकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी, जिसके बाद देशभर में लोगों में एक बड़ा आक्रोश देखने को मिला। साथ ही देशवासी लगातार रूप से भारत सरकार से इस हमले की जवाबी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। आखिरकार भारतीय सेना ने भी आतंकियों के हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान में नौ आतंकियों के ठिकानों पर मिसाइल दाग कर नेस्तनाबूद कर दिए। इस अवसर पर परिषद के नगर सह मंत्री जीत साहा , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सन्नी तिवारी , परेश घोष , राहुल रजक , शिवम् यादव , कमलेश मुर्मू , धीरज कुमार , पीयूष मिश्रा, राहुल यादव आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर