Search

March 20, 2026 12:23 pm

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित।

एस कुमार

प्रखंड के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनो के लिए निशुल्क सहायक उपकरण वितरण सह जांच शिविर लगाया गया. यह शिविर भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम की ओर से लगाया गया था. शिविर का उद्घाटन बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने की. बताया कि शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऑर्थोटिक और प्रोस्थेटिक उपकरण, स्पाइनल, ब्रेसेस, सवाईकल कॉलर जैसे सहायक उपकरणों की जांच की गई. दिव्यांगजनो के लिए व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राई व्हीलर, मोटर्राईज्ड ट्राई साइकिल और श्रवण यंत्रों की आवश्यकता का आकलन किया गया. वही एलिम्को टीम रांची के डॉ. गौरव कुमार ने करीब 50 वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनो की जांच की गई. वही कई लाभुकों को उपयुक्त सहायक उपकरणों के लिए रजिस्ट्रेशन कर चिन्हित किया गया. मौके पर बीडीओ, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, जेएई उत्तम वैध सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर