Search

March 10, 2026 11:23 pm

अवैध कोयला परिवहन पर कार्रवाई, कोयला लदा मोटरसाइकिल जब्त।

पाकुड़िया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंगलवार को प्रशासन ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोयला लदे एक मोटरसाइकिल को जब्त किया। यह कार्रवाई पाकुड़िया थाना क्षेत्र के लागडुम गांव में की गई।
जानकारी के अनुसार अंचलाधिकारी सोमनाथ बनर्जी और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो मंगलवार दोपहर सरकारी वाहन से तलवा से लागडुम गांव की ओर क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान सड़क पर अवैध रूप से कोयला ढोते हुए काले रंग का सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नजर आया। प्रशासनिक वाहन को देखते ही चालक मोटरसाइकिल को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर करीब दो से ढाई क्विंटल कोयला लदा पाया गया। मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। प्रशासन ने तत्काल मोटरसाइकिल को जब्त कर पाकुड़िया थाना को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि जब्त मोटरसाइकिल काले रंग की सुपर स्प्लेंडर है। मोटरसाइकिल के चालक और मालिक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर